फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीएल, बीपीएल परिवारों को सोच समझा कर हो चयन

विज्ञापन
बिलासपुर मे खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग का स्वागत करते बीडीटीएस के पदाधिकारी व सदस्य। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। नवनियुक्त खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि आम लोगों को विभाग से संबंधित हर तरह की सुविधा सरल ढंग से मुहैया करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार ने गरीबए बेसहारा व मजदूरों के हित में कई महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की हैं। पात्र लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ईमानदारी से प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

जयराम सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री का पद मिलने के बाद रविवार को पहली बार अपने गृह जिला पहुंचे राजेंद्र गर्ग मीडिया से भी रूबरू हुए। सादगी और शांत स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले गर्ग ने पत्रकारों से भी बगैर किसी लाग-लपेट के बात की।
उन्होंने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बारे में अभी उन्हें अधिक जानकारी नहीं है। विभाग के कामकाज का अध्ययन करने और अधिकारियों से बैठक में चर्चा करने के बाद इसमें बेहतरी के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। कहा कि बीपीएल और एपीएल परिवारों का चयन पंचायत की आम सभा में किया जाता है। लोगों को इसमें भारी संख्या में भाग लेना चाहिए और पात्र व्यक्ति को हो नामित करना चाहिए। ताकि इन योजनाओं का गलत व्यक्ति को लाभ न मिले।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि लॉकडाउन में गरीबों को कई परेशानियों से जूझना पड़ा। इसे गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार ने गरीबों को मुफ्त और सस्ता राशन देने जैसा अहम फैसला लिया। प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम चावल व 1 किलोग्राम दाल मुहैया कराने की यह योजना नवंबर तक जारी रहेगी। उन्होंने यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए पीएम नरेंद्र मोदीए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम जयराम ठाकुर का आभार जताते हुए कहा कि आम लोगों के सुझावों के अनुसार उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने में वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर विधायक सुभाष ठाकुर व जेआर कटवाल, प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, महासचिव त्रिलोक जमवाल व जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें