फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकत में आए पंचायत प्रतिनिधि, बांस से बनाई पुलिया

विज्ञापन
नसवाल गांव मे नाले पर पंचायत प्रतिनिधियों द्धारा बांस की डलवाई गई पुली - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल के सेऊ पंचायत स्थित नसवाल गांव में नाले पर पुलिया के लिए एक माह पूर्व खोदकर छोड़ी गई नींव से लोगों को हो रही परेशानी पर अखिरकार पंचायत प्रतिनिधि की नींद टूट गई। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होते ही पंचायत प्रधान ने आनन-फानन में ग्रामीणों के आवागमन में सहूलियत के लिए तत्काल प्रभाव से अस्थायी तौर पर बांस की पुलिया का निर्माण कराया। हालांकि, इससे पूर्व यह कार्य करीब एक माह से नींव खोदने के बाद आगे नहीं बढ़ सका है। इससे गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बता दें कि अमर उजाला अखबार ने पुलिया न होने से ग्रामीणों को हो रही समस्या को प्रमुखता के साथ तीस जुलाई 2020 के अंक में प्रकाशित किया था। बता दें कि पंचायत स्तर से जिस स्थान पर पुलिया बनाई जा रही है वहां पर पहले भी पुलिया थी। जर्जर हालत में होने के कारण पंचायत स्तर से दोबारा बनाई जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि लगभग एक महीने से नींव खोदने के बाद कार्य आगे नहीं बढ़ा है। गांव के लोगों में जगदीश, रूपलाल, पिंकू मीरा, विक्की, संतोष, गोल्डी, अमरकौर, अंकू, पवन, बंटी, सरोज, नीजू, नीलू, बर्फ ी देवी, चंपा, विपिन व सूरम सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है। कहा कि बारिश में यह नाला काफी उफान पर होता है। जिससे लोगों का गुजरना खतरे से खाली नहीं था। लोगों ने अब पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि बनाई जा रही पुलिया को भी गति दे जिससे उसका भी निर्माण कार्य शीघ्र हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें