फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर चिंता न करें, गारंटियों पूरी होंगी : संदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। कांग्रेस हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में अपनी सभी गारंटियों को पूरा करेगी। इसकी सांसद एवं केंद्रीय अनुराग ठाकुर को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा यदि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा नहीं आती तो अब तक आधे से ज्यादा गारंटियां पूरी हो चुकी होती। फिर भी सरकार ने पहली ही कैबिनेट बैठक में सबसे बड़ी और सबसे महत्वपूर्ण गारंटी ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करके प्रदेश के आम लोगों का विश्वास जीता है। बाकी नौ गारंटियों पर काम चल रहा है। अनुराग ठाकुर को बताना चाहिए कि खातों में 15 लाख रुपये कब आएंगे। क्योंकि अब तो केंद्र की भाजपा सरकार की दूसरी पारी भी समाप्त होने को है। विदेशों से आने वाले काले धन के बारे में केंद्रीय मंत्री नहीं बोलते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के लिए 1500 प्रतिमाह योजना पर काम शुरू कर दिया है। गोबर के संग्रहण पर भी व्यापक योजना बनाई जा रही है, लेकिन केंद्र सरकार ने न तो 15 लाख रुपये पर योजना बनाई और न ही काले धन पर कोई नीति ला पाई है। वहीं, कांग्रेस की सरकार जो कहती वहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें