- बिलासपुर कॉलेज में हुआ लघुकथा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में लिटरेरी क्लब की ओर से लघुकथा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समारोह में प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेवा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
प्रतियोगिता में प्रदर्शित चित्रों के आधार पर विद्यार्थियों ने विभिन्न थीम पर अपनी रचनाएं लिखीं। समारोह में अंशिका शर्मा की कहानी अंत और आरंभ, उर्वी सैनी की कहानी नलिनी ने पहला, ज्योति ठाकुर की कहानी वीआर बेस्टीस, कोमल की कहानी आज सब कुछ पाकर भी सब खो दिया है ने दूसरा और कोमल शर्मा की कहानी एक हंसता खेलता परिवार, स्नेहा भाटिया की कहानी ए गर्ल लॉस्ट इन क्लाउड्स ने तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. नम्रता पठानिया ने लघु कहानी लेखन की विभिन्न विधाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस साहित्यिक विधा की विभिन्न शैलियों से प्रतिभागियों को अवगत करवाया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को इस तरह की सृजनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह एक स्वर्णिम अवसर है। जब विद्यार्थी अपने अंदर के लेखक और कथाकार को पहचान सकते हैं। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर पीएस कटवाल ने भी लिटरेरी क्लब को इस तरह की सराहनीय पहल के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया की नई शिक्षा नीति 2020 में भी सृजनात्मक शिक्षा पर बल दिया गया है। प्रतियोगिता में अंग्रेजी विभाग से प्रो. अनुप्रिया, संस्कृत विभाग से प्रो. अजीत और हिंदी विभाग से प्रोफेसर हेमा ठाकुर ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।