फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन दान करने वालों को मिला सम्मान

Fri, 12 Feb 2016 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
दि छत ग्राम सेवा सहकारी सभा सीमित भेहड़ाघाट का वार्षिक साधारण अधिवेशन समिति के प्रधान कैप्टन जगदीश कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इसमें सभा के पूर्व कर्मचारी एवं ग्राम पंचायत छत के पूर्व प्रधान रामानंद शर्मा मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए।
विज्ञापन


अधिवेशन में समलोहल डिपो के लिए दो बिस्वा जमीन दान करने वाले कघड़ानी निवासी बालकराम और डून डिपो के लिए तीन बिस्वा जमीन दान करने वाले गज्जन सिंह को सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त सभा द्वारा कार्यक्षेत्र में आने वाली तीन पंचायतों कपाहड़ा, कोटलु- ब्राह्मणा और छत के पंचायत प्रतिनिधियों में कपाहड़ा पंचायत के प्रधान माया देवी, उपप्रधान विनय कुमार, कोटलु ब्राह्मणा के प्रधान प्यार सिंह, छत पंचायत की प्रधान ऊषा ठाकुर, उपप्रधान विशन सिंह, बीडीसी सदस्य कमला देवी, ग्राम पंचायत छत के सचिव केवल कृष्ण, कोटलु ब्राह्मणा के सचिव राजेन्द्र शर्मा सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


सभा सचिव हरिपाल शर्मा ने साधारण अधिवेशन में मौजूद लोगों को सभा की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि सभा ने करीब साठ करोड़ का कारोबार कर लिया है, जबकि करीब तैंतीस करोड़ की कार्यशील पूंजी है।

सभा ने अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हर वार्ड के दो-दो अति निर्धन परिवार से संबंधित छात्रों को स्वेटर, जूते और जुराबें वितरित की।

इस अवसर पर बलबीर सिंह ठाकुर, विनय कुमार, रत्न लाल, कुलदीप सिंह, जोगिन्द्र सिंह, अमर सिंह, बाल चंद शारदा, सुखदेव भारद्वाज, अमी चंद, विशन सिंह, भागीरथ शर्मा और जोगराज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें