फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां डाल-डाल पर... पर बटोरी तालियां

Thu, 11 Feb 2016 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झंडूता (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटधार राजकीय उच्च पाठशाला खरली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान प्रकाश चंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


जबकि बीडीसी सदस्य मस्त राम और धणी पंचायत के उपप्रधान सोहन लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

ममता और वीना ने काले कुकड़ा  तेरी बांग बुरी..., कोमल  और सहेलियों ने जहां डाल-डाल पर..., पूजा ने गुरू जी कलम  दवात... और कोमल ने डोली पाओ न वीरो...आदि गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन


जबकि सुरेंद्र ने प्रदूषण, सुमित ने स्वतंत्रता दिवस और किरण लता ने स्वदेश प्रेम पर अपने विचार रखे और क्षितिज गौतम ने राम बड़े वीर थे... कविता सुनाई।

इसके अलावा भ्रूण हत्या और बाल विवाह पर लघु नाटिका की प्रस्तुति दी गई। साथ ही छात्राओं ने पंजाबी गिद्दा प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। शैक्षणिक क्षेत्र के तहत छठी कक्षा में विरशा, सातवीं में किरण लता, आठवीं में रंजू, नौवीं में रवि और सुरेंद्र को सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को भी मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया। स्कूल मुख्याध्यापक राजेंद्र सोनी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कड़ी मेहनत से पढ़ने और नशे जैसी बुराई से दूर रहने की सलाह दी।

इस अवसर पर राकेश परमार, रमेश रणौत, मदन लाल नंद किशोर, कुलदीप, सुनीता, हेमलता, सुशीला, सुनील ओर अभिया राम सहित बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें