राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्हाणी में वार्षिक पारितोषित वितरण समारोह मनाया गया। इसमें सेवानिवृत्त कॉलेज प्राचार्य एसआर कौशल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें छात्रों ने रोहड़ू जाणा मेरी आमिए..., रंग डालना चूना हो..., साहिबा रिए बिबिए... और झुमके-झुमके तेरे कानो रे झुमके... आदि पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।
शैक्षणिक और खेलकूद सहित अन्य क्षेत्रों में अव्वल रहे बच्चों समीक्षा, तमन्ना शर्मा, शुभम भारद्वाज, श्वेता, प्रियंका शर्मा, प्रिया वर्मा, अंजलि, शिवाली भारती, कनिका कौशल, कंचन कुमारी, पूजा, अभिषेक, रंजना कुमारी, कोमल, यतिका, अजय, राजीव कुमार, कविता, रमन, रोहित, गौरव, तुषार, ज्योति, राहुल, नैंसी, स्मृति शर्मा, विशाल कुमार और अंकिता को सम्मानित किया।
इससे पूर्व स्कूल प्रधानाचार्य राम स्वरूप ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्ष भर की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने बच्चों को नेक आदमी बनने और समाज व देश के काम आने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कार्य के प्रति लगनशील और कर्मठ होते हुए दुनिया में मिसाल पेश करने की आवश्यकता है।
ताकि कभी सोने की चिड़ियां कहलाने वाला हमारा देश दुनिया भर में कामयाबी की बुलंदियों को छुए। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन को बधाई देते हुए अध्यापकों से बच्चों को व्यवहारिकता की कसौटी पर खरा उतारने की बात पर बल दिया।
इस दौरान मुख्याध्यापक बाड़ी-मंझेडवां ओपी परमार, वरिष्ठ नागरिक बुद्धि सिंह परमार, प्रधानाचार्य बरठीं नरेश कुमार सहोड़, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सत्यपाल, प्रधानाचार्य लाल सिंह पटियाल, सेवानिवृत्त शास्त्री भगतराम शर्मा, एसएमसी प्रधान अश्वनी भारद्वाज, पंचायत प्रधान कुसमलता, पूर्व प्रधान गायत्री शर्मा, एसएमसी सदस्य शकुुंतला, डीपीई जगदेव मेहता, प्रिंस गौतम, मदनलाल भारती, पूजा कुमारी, राजेश ठाकुर, चेतराम, सरवण कुमार, कश्मीर सिंह, जगन्ननाथ शर्मा, राकेश शर्मा और जोगेंद्र सिंह सहित कई मौजूद मौजूद रहे।