फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रूटों पर चलेंगी बसें

Mon, 15 Feb 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के कई बंद रूटों पर एचआरटीसी बसें चलेंगी। इससे हजारों लोग लाभान्वित होंगे। बिलासपुर डिपो को दस नए चालक मिलने से बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


चालक मिलने से डिपो में बंद पड़े कई बस रूटों पर दोबारा बसें चलाई जाएंगी। निगम ने प्राथमिकता के आधार पर कुछ रूटों पर बसें चलाने की योजना तैयार कर ली है।

इससे जिला के कई ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बस सुविधा मिलेगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम के बिलासपुर डिपो में पिछले लंबे समय से चालकों की कमी चल रही थी। इसके चलते कई बस रूट बंद हो गए थे और कई रूट प्रभावित हो रहे थे।
विज्ञापन


इससे जिला भर के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। निगम के बिलासपुर डिपो में लगभग 115 रूटों पर बसें चलती हैं। लेकिन, चालकों की कमी के कारण निगम की कई बसें खड़ी हो र्गइं थी। कई बस रूट प्रभावित हो रहे थे।

इससे दूर-दराज क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा था। बस रूट बंद और प्रभावित होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

लेकिन, अब दोबारा रूटों पर बसों के चलने के बाद हजारों लोगों की दिक्कतें हल होंगी। चालकों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया चल रही है।

घुमारवीं बद्दी रूट बस सेवा शुरू
निगम ने फिलहाल घुमारवीं-बद्दी रूट पर बस सेवा शुरू कर दी है। इससे जिला के लोगों को औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के लिए सीधी बस सेवा का लाभ मिला है। इससे खासकर यहां काम करने वाले युवा लाभान्वित हो रहे हैं।  जबकि बिलासपुर से गाह-घोडी और बिलासपुर से थुराण रूट सहित अन्यों रूटों पर भी निगम शीघ्र बस सेवा शुरू करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


बिलासपुर डिपो में नए चालक ज्वाइनिंग कर रहे हैं। निगम बंद बस रूटों पर दोबारा बस सेवा शुरू कर रहा है। बंद और प्रभावित रूटों पर बसें शीघ्र चलेंगी। संतोष कुमार, मंडलीय प्रबंधक बिलासपुर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें