शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की भी बच्चों के विकास में बराबर की जिम्मेदारी होती है। बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती लेकिन हमें उसको तराशने की जरूरत होती है, यह बात मंगलवार को तहसीलदार स्वारघाट जसपाल ने मॉडर्न पब्लिक स्कूल स्वारघाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए कही।
कार्यक्रम में तहसीलदार स्वारघाट जसपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इससे पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य राम आसरा ठाकुर ने अपने स्कूल स्टाफ सहित तहसीलदार स्वारघाट का स्वागत किया। पुलिस थाना स्वारघाट के प्रभारी योगराज चंदेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
इस दौरान मुख्यातिथि ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों और उपलब्धियों से अवगत करवाया। इसके बाद मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राधा तेरी चुनरी..., पापा मेरे पापा..., फिर भी दिल है हिंदुस्तानी..., मुझे माफ करना ओम साईं राम...., पांज तारा ठेके उते बैके तारेया..., गानों पर धमाल मचाया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी स्वारघाट योगराज चंदेल, प्रधान ग्राम पंचायत जुखाड़ी राकेश ठाकुर, प्रधान पंचायत विमला देवी, होटल हिल टॉप के मैनेजर सुरेंद्र राय सहित स्कूल स्टाफ और बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
इसके बाद शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहे आरोही शर्मा, मृदुल, ईशा पराशर, अक्षय शर्मा, सिद्धानी ठाकुर, अंकुश, दीपिका शर्मा, अक्षित ठाकुर, राधा ठाकुर, शालिनी वर्मा, नेहा ठाकुर, हिमांशु, राहुल, स्मृद्धि, साहिल, अभिषेक, तानवी पाठक, आंचल सैनी, अजय शर्मा, राम प्यारा, मनीष कुमार, अंजलि, विवेक राज, कल्पना और आशा कुमारी आदि बच्चों को मुख्यातिथि जसपाल ने सम्मानित किया।
इसके अतिरिक्त खेलकूद गतिविधियों में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले रजत, बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जतिन, अक्षित, अंजलि, आंचल और चंचल को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया।