फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एसवीएम स्कूल भराड़ी में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया, मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय भराड़ी के वार्षिक उत्सव में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। स्रोत: - फोटो : credit
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां, नशे और मोबाइल के दुरुपयोग से दूर रहने का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। सरस्वती विद्या मंदिर (एसवीएम) उच्च विद्यालय भराड़ी का 39वां वार्षिक उत्सव उत्थान थीम के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने हिमाचल सहित देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को नृत्य, एकांकी और भाषण के माध्यम से प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। इस दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में सेना मेडल से सम्मानित सेवानिवृत्त कर्नल जसवंत सिंह वशिष्ठ ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। गुरुनानक देव विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग से सेवानिवृत्त डॉ. लेखराम शर्मा ने अध्यक्षता की, जबकि डॉ. अनेक राम शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। प्रधानाचार्य ओमदत्त शर्मा ने अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम शुरू हुआ। शिशु वाटिका के बच्चों ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की उपलब्धियों और भावी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यातिथि कर्नल जसवंत सिंह वशिष्ठ ने कहा कि सफलता के लिए समय का महत्व समझना, अनुशासन और अच्छे संस्कार जरूरी हैं। उन्होंने युवाओं को नशे और मोबाइल के गलत इस्तेमाल से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य पर लिखी अपनी पुस्तकें विद्यालय पुस्तकालय को भेंट कीं। डॉ. अनेक राम शर्मा ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं और खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों को किया सम्मानित
समारोह में अनुवंश धीमान, सौरभ शर्मा, दिव्यांश शर्मा, आदर्श, ध्रुव, उज्ज्वल, ईशानी, अभिमन्यु, रुहानिक, विभान, लक्ष्य, प्राची, आदर्श राणा, वाशिद खान, सूर्यांश, सृष्टि, रितिका, अंजली, यश, दर्पण, अंश ठाकुर और ईशांत ठाकुर सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें