फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शैक्षणिक भ्रमण पर निकले बरठीं स्कूल के विद्यार्थी

विज्ञापन
अल्फा स्कूल बरठीं के विद्यार्थी गए तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर। स्रोत: स्कूल प्रबंधन। - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। अल्फा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरठीं के विद्यार्थी तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए। भ्रमण के दौरान वे श्री आनंदपुर साहिब, जालंधर और अमृतसर के ऐतिहासिक, धार्मिक और शैक्षणिक महत्व के स्थलों का दौरा कर रहे हैं। पहले दिन विद्यार्थियों ने श्री आनंदपुर साहिब स्थित विरासत-ए-खालसा का भ्रमण कर सिख इतिहास और संस्कृति की जानकारी हासिल की। इसके बाद जालंधर के देवी तालाब मंदिर में माथा टेका। विद्यार्थियों ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी का भी दौरा किया, जहां विज्ञान और तकनीक से जुड़े मॉडल व प्रदर्शनियों के माध्यम से वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझा। प्रधानाचार्य ठाकुर दास शर्मा ने कहा कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ इतिहास, संस्कृति और विज्ञान की व्यावहारिक जानकारी देते हैं। इससे उनका ज्ञान बढ़ने के साथ व्यक्तित्व विकास भी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें