फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहणू वाटर स्पोर्ट्स सेंटर को स्थानांतरित करने के विरोध में उतरे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। लुहणू वाटर स्पोर्ट्स सेंटर बिलासपुर को क्षेत्रीय वाटर स्पोर्ट्स सेंटर पौंग डैम और रिवर राफ्टिंग सेंटर पिरडी में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके विरोध में खिलाड़ी उतर आए हैं। यहां से स्थानांतरित करने से पर्यटन की दृष्टि से भी नुकसान होगा।
विज्ञापन

यहां पर बेसिक कोर्स, एडवांस कोर्स, वाटर रेस्क्यू कोर्स, डिजास्टर मैनेजमेंट वाटर कोर्स आदि चलाए जा रहे हैं। यहां पर कई बार राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा चुका है। वाटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी कमल सिंह, अमित, राहुल, पंकज चौहान, कृष्णा, काजल, पूनम, अंकिता, अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, विधायक सुभाष ठाकुर से मांग की कि लुहणू वाटर स्पोर्ट्स सेंटर को यहां से स्थानांतरित न किया जाए।
खिलाड़ियों ने बताया कि गत अक्तूबर में आयोजित राष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के दौरान विधायक सुभाष ठाकुर ने घोषणा की थी कि इस सेंटर को यहां से स्थानांतरित नहीं होने दिया जाएगा। अब वाटर स्पोर्ट्स सेंटर बिलासपुर को पौंग डैम और कुल्लू के पिरडी स्थानांतरित किया जा रहा है। इसके बाद करीब 60 किलोमीटर तक फैली गोबिंदसागर झील में अब कोई वाटर स्पोर्ट्स गतिविधि नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें