फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समायोजन न होने से खफा जिला परिषद कर्मचारियों ने शुरू की पेन पेन डाउन हड़ताल

विज्ञापन
बिलासपुर में हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर/झंडूता (बिलासपुर)। जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों और अधिकारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन पेन डाउन हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान सदर और विकास खंड कार्यालय परिसरों में हड़ताली कर्मियों ने धरना देकर रोष जताया। पंचायती राज विभाग में समायोजन न होने से जिप कर्मचारी खफा हैं। उन्होंने मांग पूरी न होने तक पेन डाउन हड़ताल जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

सदर विकास खंड कार्यालय परिसर के बाहर सोमवार को पेन डाउन हड़ताल पर गए 32 कर्मचारियों ने धरना शुरू किया। इस दौरान जिला परिषद कैडर कर्मचारी/अधिकारी महासंघ बिलासपुर के प्रवक्ता अरुण शर्मा ने कहा कि ने कहा कि पेन डाउन हड़ताल से पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित होने पर प्रदेश सरकार और पंचायती राज विभाग ही जिम्मेदार होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिला परिषद कैडर के अधीन कार्यरत कर्मचारी और अधिकारी पिछले 22 साल से विभाग में विलय की राह देख रहे हैं।
लंबे अंतराल के बाद नियमितीकरण होने पर भी जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को अन्य विभागों की तरह स्थायी सरकारी कर्मचारी की तर्ज पर सुविधाएं और आर्थिक लाभ नहीं मिल रहा है। इस मौके पर सदर ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, विकास खंड झंडूता के कार्यालय परिसर में जिला परिषद कैडर कर्मचारी/अधिकारी महासंघ झंडूता इकाई के बैनर तले करीब 48 कर्मचारी धरने पर बैठे। धरने की अगुवाई जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा ने की। इस मौके पर वीरेंद्र चड्डा, राजेंद्र शर्मा, ब्रह्मदत्त शर्मा, हिमांशु शर्मा, राकेश जोशी, राजेंद्र कुमार, अनीता शर्मा, वंदना, गोदावरी, बबिता, सुनीता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें