फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शॉटपुट स्पर्धा में आंचल, राहुल विजेता

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी । रजत
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस दौरान दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो आदि खेलें कराई गईं। प्रतियोगिता का शुभारंभ छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट के साथ किया। मुख्यातिथि ने कहा कि आज के समय में हमारी जीवन शैली में काफी व्यस्तता हो गई है। इसलिए अपने स्वास्थ्य की तरफ ध्यान देना चाहिए। खेल से न केवल हमारी मानसिक ऊर्जा बढ़ती है बल्कि हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन

खेलकूद से न सिर्फ हम फिट रहते हैं बल्कि हम पूरे दिन ताजा बने रहते हैं। उन्होंने कहा कि हार से ही जीत की शुरुआत होती है इसलिए विद्यार्थियों को हमेशा खुश रहना चाहिए और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ते रहना चाहिए। लड़कियों की शॉटपुट में आंचल पहले, शिवानी दूसरे और अनुराधा तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में पल्लवी पहले, दिव्या दूसरे और श्रद्धा तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में तनिष्का पहले, दिव्या दूसरे और अंशुल तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में तनिष्का पहले, अंशुल दूसरे और कोमल तीसरे स्थान पर रही। 1500 मीटर दौड़ में तनिष्का पहले, अंशुल दूसरे और कोमल तीसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद में श्रद्धा पहले, पल्लवी दूसरे और नेहा तीसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में आंचल पहले, शिवानी दूसरे और नितिका तीसरे स्थान पर रही।
लड़कों के शॉटपुट में राहुल पहले, आदर्श दूसरे और रितेश तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में आर्यन पहले, रितेश दूसरे और आशुतोष तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में कृष पहले, रोहित दूसरे और अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में कृष पहले, अंकित दूसरे और अमित तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में राजवीर पहले, मनीष दूसरे और पीयूष तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में अंकित पहले, स्पर्श दूसरे और मनीष तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में अंकित पहले, स्पर्श दूसरे और मनीष तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो में राहुल पहले, यशवंत दूसरे और अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। रस्साकशी में बीवॉक विभाग पहले और बीसीए विभाग दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की रस्साकशी में राजनीतिक विज्ञान विभाग पहले और कन्या छात्रावास दूसरे स्थान पर रहा। रस्साकशी में शिक्षकों और लड़कों का मैच भी हुआ, जिसमें शिक्षक वर्ग विजयी रहा। महिला शिक्षकों की 100 मीटर दौड़ में प्रो. सुषमा पहले, प्रो. शीतल दूसरे और डॉ. हेमा तीसरे स्थान पर रही। पुरुष शिक्षकों की 100 मीटर दौड़ में डॉ. कुलदीप बरवाल पहले, प्रो. रितुराज दूसरे और प्रो. कर्मचंद तीसरे स्थान पर रहे। शिक्षिकाओं के लिए म्यूजिकल चेयर का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रो. पूनम पहले, प्रो. अंजु दूसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर सह प्राचार्य सीनियर प्रो. प्रेम जीत, डॉ. सुरेंद्र सिंह, पीटीए प्रधान नईम मोहम्मद, सीएससीए प्रेसिडेंट मानसी, जुखाला कॉलेज से शारीरिक शिक्षक प्रो. विनोद, कोच संदीप शर्मा, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।

राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी । रजत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें