फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में सर्जन डॉ. मोइन खान ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
डॉ. मोइन खान चंदेल
विज्ञापन
मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार, तीन माह से खाली था पद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं में लंबे समय से सर्जिकल स्पेशलिस्ट की कमी का सामना कर रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। अस्पताल में करीब तीन महीने से खाली चल रहे सर्जन स्पेशलिस्ट के पद पर डॉ. मोइन खान चंदेल ने कार्यभार संभाल लिया है।
अब मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली सर्जिकल सेवाएं मिलेंगी। इससे उन्हें दूसरे अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।डॉ. मोइन खान चंदेल घुमारवीं उपमंडल के दकड़ी गांव के निवासी हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा घुमारवीं से प्राप्त की और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। इसके बाद चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर से एमएस जनरल सर्जरी की पढ़ाई पूरी की। सर्जरी में विशेषज्ञ बनने के बाद सिविल अस्पताल घुमारवीं उनकी पहली पोस्टिंग है। डॉ. मोइन के परिवार का भी स्वास्थ्य क्षेत्र से गहरा नाता है। उनके पिता डॉ. जमीर खान आयुर्वेद विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। माता गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मोइन ने कहा कि उनका उद्देश्य मरीजों को सर्वोत्तम सर्जिकल उपचार देना है। अस्पताल में पहले से माइनर ओटी की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें छोटे ऑपरेशन और सर्जिकल प्रक्रिया की जा सकती हैं। डॉ. मोइन ने बताया कि बड़े ऑपरेशनों के लिए एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन और लेप्रोस्कोपी सेट जैसे कुछ उपकरणों की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त यदि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध हो जाती है तो सभी प्रकार की सर्जरी यहां की जा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें