फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाषण स्पर्धा में अनन्या ने हासिल किया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
- जेजवीं स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर हुई भाषण प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छठी से आठवीं कक्षा (कनिष्ठ वर्ग), नवमी से दसवीं कक्षा (वरिष्ठ वर्ग) और जमा एक से जमा दो कक्षा (वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग) के 21 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कनिष्ठ वर्ग में अनन्या शर्मा ने पहला, अक्षज सांख्यान ने दूसरा और वंश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में अंशिका शर्मा ने पहला और शिवानी देवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में अक्षिता कुमारी ने पहला, भवानी शर्मा ने दूसरा, तमन्ना शर्मा और आरती देवी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार, राकेश गर्ग, विजय ठाकुर, दीपराज ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में मंच संचालन सतीश शर्मा ने किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. संदीप शर्मा ने विस्तार पूर्वक सड़क सुरक्षा और उससे संबंधित नियमों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। पाठशाला के कार्यकारी प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों का अनुपालन करने और उससे समुदाय को अवगत करवाने के बारे में प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें