फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आठ दिनों में नयनादेवी में चढ़ा डेढ़ करोड़ का चढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्रावण अष्टमी के नौवें दिन 70 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयना देवी में श्रावण अष्टमी मेले के आठ दिनों में मंदिर न्यास को 1,47,23, 319 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। वहीं मंगलवार को मेले के नौवें दिन करीब 45 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका।
विज्ञापन

मेलों के दौरान नकद चढ़ावे के अतिरिक्त मंदिर न्यास को 205 ग्राम सोना और 29.788 किलोग्राम चांदी प्राप्त हुई है। नौवें दिन श्रद्धालु पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और बिहार से दर्शनों के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने जहां पर मंदिर में हवन-यज्ञ किया, वहीं पूजा-अर्चना करके माता का गुणगान करके सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के कपाट 3:00 बजे दर्शनार्थ खोल दिए गए थे। श्रद्धालु भारी संख्या में माता जी के दरबार में रात के समय ही पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह-सुबह श्रद्धालुओं की काफी भीड़ माता के दरबार में लगी रही। जिला प्रशासन मंदिर न्यास पुलिस द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। मंदिर न्यास के अध्यक्ष धर्मपाल और मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर मंदिर क्षेत्र में डटे रहे और व्यवस्था का जायजा लेते रहे। श्रद्धालुओं को आराम से लाइनों में माता जी के दर्शन के लिए भेजा गया। उधर मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि मंदिर न्यास को सातवें नवरात्र पर चढ़ावे में 19,47,186 रुपये नकद 19.700 ग्राम सोना, 4.172 किलोग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें