फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शपथ लेकर अमित व सविता ने संभाली नप घुमारवीं की कमान

विज्ञापन
नगर परिषद घुमारवीं में शपथ ग्रहण करने के बाद मौजूद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य लोग। संवाद
विज्ञापन
एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, विकास और पारदर्शी कार्यप्रणाली का लिया संकल्प
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित कुमार और उपाध्यक्ष सविता देवी ने सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर नगर परिषद की जिम्मेदारी संभाल ली। एसडीएम कार्यालय में आयोजित सादे लेकिन गरिमामय समारोह में एसडीएम एवं मंडलीय अधिकारी अभिषेक बरवाल ने दोनों जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। इसके साथ ही नगर परिषद घुमारवीं को औपचारिक रूप से नया नेतृत्व मिल गया।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी खेमचंद वर्मा, नवनिर्वाचित पार्षद, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग, व्यापार मंडल घुमारवीं के प्रधान हेमराज सिंह चौहान, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। शपथ ग्रहण के बाद समर्थकों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। मिठाइयां बांटी गईं और समर्थकों ने नारेबाजी कर खुशी का इजहार किया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र का संतुलित और योजनाबद्ध विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा। स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ पेयजल, सड़क, पार्किंग, स्ट्रीट लाइट, नालियों और अन्य मूलभूत सुविधाओं में सुधार के लिए तेजी से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों के साथ समान व्यवहार करते हुए पारदर्शिता के साथ विकास कार्य कराए जाएंगे। उपाध्यक्ष सविता देवी ने कहा कि नगर परिषद जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों, अधिकारियों और नागरिकों के सहयोग से घुमारवीं को स्वच्छ, सुंदर और सुविधा संपन्न शहर बनाने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें