संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक की जिम्मेवारी अधिवक्ता अमर सिंह ठाकुर को सौंपी गई। इसके अलावा झंडूता से अभिषेक चंदेल, घुमारवीं से ताराचंद को जिला सह संयोजक, बामटा पंचायत के प्रधान विक्रम ठाकुर को भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
अमर सिंह ठाकुर ने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है वह उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, राज्य पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक अमर सिंह ठाकुर, श्री नयनदेवी जी विधानसभा के विधायक रणधीर शर्मा, सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल का आभार व्यक्त किया। राज्य संयोजक अमर सिंह ठाकुर ने कहा कि जल्द ही पंचायती राज प्रकोष्ठ के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।