फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पुली बंद करने के आरोप में उप प्रधान सहित चार लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के पानी की निकासी बाधित होने से सड़क खराब होने और राहगीरों को परेशानी का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस थाना भराड़ी के तहत तड़ौन पंचायत में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पंचायत उप प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पूर्व सैनिक अमर सिंह की शिकायत के आधार पर की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पूर्व सैनिक अमर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि करीब 45 वर्ष पहले आमजन की सुविधा और बारिश के पानी की निकासी के लिए एक पुली का निर्माण किया गया था। इस पुली के माध्यम से बारिश का पानी सड़क से निकलकर नाले तक पहुंचता था। इससे सड़क पर पानी जमा नहीं होता था और लोगों को भी आवाजाही में परेशानी नहीं होती थी। अमर सिंह का आरोप है कि उप प्रधान ने अपनी मर्जी से इस पुली को बंद करवा दिया। पुली बंद होने के बाद बारिश के पानी की निकासी बाधित हो गई है। अब बारिश होने पर पानी सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। सड़क की स्थिति भी खराब हो रही है। लोगों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें