फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: होमगार्ड भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप, गुप्त कैमरे से पर्दाफाश

Thu, 07 May 2026 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक और उसके साथियों ने वायरल वीडियो में किया दावा छह लाख रुपये एडवांस मांगने का आरोप
विज्ञापन

युवाओं से सतर्क रहने की अपील



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। प्रदेश में सरकारी नौकरियों के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले कथित गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो विशाल चंदेल और उनके सहयोगियों की ओर से जारी किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति पर होमगार्ड भर्ती में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये मांगने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


वीडियो में दावा किया गया है कि आरोपी व्यक्ति युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूलता था। विशाल चंदेल ने कहा कि आरोपी ने होमगार्ड भर्ती में चयन करवाने के नाम पर छह लाख रुपये एडवांस मांगे थे। इसके बाद उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरे मामले का खुलासा करने की योजना बनाई। दावा किया गया कि टीम पिछले करीब एक महीने से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। इसके लिए एक रेस्टोरेंट बुक कर वहां गुप्त कैमरे और माइक लगाए गए, ताकि बातचीत रिकॉर्ड की जा सके। वायरल वीडियो में कथित तौर पर नौकरी लगाने के बदले पैसों की डील से जुड़ी बातचीत भी दिखाई गई है। वीडियो में आरोपी का नाम बताया गया है, जो मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वीडियो में यह भी दावा किया गया कि वह लंबे समय से इस तरह के कामों में शामिल रहा है और वर्तमान में चंडीगढ़ में रह रहा है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। विशाल चंदेल और उनके साथियों ने युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वालों के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति भर्ती प्रक्रिया में सेटिंग या पैसे लेकर नौकरी दिलाने का दावा करता है तो तुरंत पुलिस और संबंधित विभाग को इसकी सूचना दें। साथ ही बातचीत और लेनदेन से जुड़े सबूत सुरक्षित रखने की भी सलाह दी गई है। उधर, इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी व्यापक चर्चा हो रही है। कई लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं आरोपी पक्ष की प्रतिक्रिया भी अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें