फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जून से पहले सभी अधिकारी और कर्मचारी सुनिश्चित करें स्वयं-गणना: उपायुक्त

Fri, 12 Jun 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-स्वयं-गणना अभियान के तहत उपायुक्त कार्यालय में हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वयं-गणना अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में सभी बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान रिसर्च ऑफिसर ललित शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों को स्वयं-गणना प्रक्रिया की जानकारी देते हुए उनकी स्वयं-गणना सफलतापूर्वक संपन्न करवाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अभी तक स्वयं-गणना नहीं की है, उन्हें शीघ्र इस प्रक्रिया से जोड़ा जाए और 15 जून की निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व शत-प्रतिशत स्वयं-गणना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के वैज्ञानिक प्रबंधन तथा प्रभावी नीति निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक और सरकारी कर्मचारी की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने-अपने विभागों में जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आमजन को भी स्वयं-गणना के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और जनगणना 2027 के सफल आयोजन में जन सहयोग को और अधिक मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें