- नई पेंशन योजना कर्मचारी महासंघ ने किया गेट मीटिंग का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नई पेंशन योजना कर्मचारी महासंघ बिलासपुर की ओर से बिलासपुर में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने की है। गेट मीटिंग का मुख्य उद्देश्य एक अक्तूबर को दिल्ली में होने वाली ओपीएस शंखनाद रैली के बारे में सबको जागरूक करना था।
राजेंद्र कुमार ने कहा कि वह बिलासपुर के सभी कर्मचारी साथियों का धन्यवाद करना चाहते हैं, जिन्होंने इस गेट मीटिंग को सफल बनाया। कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि एक अक्तूबर को प्रस्तावित ओपीएस शंखनाद रैली भी इसी तरह सफल रहेगी और हिमाचल के कर्मचारियों का एनएसडीएल कंपनी के पास फंसा करीब 10 हजार करोड़ रुपये भी वापस आएगा। इस मौके पर उपस्थित सभी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बोला था वह कर दिखाया और अब कर्मचारियों को पुरानी पेंशन भी आना शुरू हो चुकी है।