फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सुंदरनगर को हरा अखिल इलेवन बनी विजेता

विज्ञापन
पंजगाईं में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम।मुख्यातिथि के साथ। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
पंजगाईं में क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, भाजयुमो के प्रदेश सचिव ने विजेता किए सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पंजगाईं पंचायत में पांडव भूमि युवक मंडल की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। 15 दिन तक चली प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया।
टूर्नामेंट के समापन अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव रोहित ठाकुर ने बतौर शिरकत की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। इसमें अखिल इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। सुंदरनगर टीम उप विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ठाकुर ने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। इस अवसर पर विजेता और उप विजेता टीमों सहित बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में युवक मंडल के प्रधान आकाश शर्मा, विक्रम भाटिया, राजेश जोशी, चंदन शर्मा, पीयूष शर्मा, विक्की सहित कई युवा और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में युवक मंडल के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें