फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: यूएसकॉन-2025 में ऋतांशु पेपर प्रेजेंटेशन में रहे अव्वल

Wed, 08 Oct 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एम्स रेडियोलॉजी के स्नातकोत्तर छात्रों का जयपुर में शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

- डॉ. विनय ने पोस्टर प्रेजेंटेशन में रहे द्वितीय
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जयपुर में 3 से 5 अक्तूबर तक आयोजित 33वें यूएसकॉन-2025 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एम्स बिलासपुर के रेडियोलॉजी विभाग के स्नातकोत्तर छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। सम्मेलन में डॉ. ऋतांशु जायसवाल ने पेपर प्रेजेंटेशन में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि डॉ. विनय शर्मा ने पोस्टर प्रेजेंटेशन में द्वितीय पुरस्कार हासिल किया।
यह उपलब्धि न केवल छात्रों के लिएए बल्कि पूरे रेडियोलॉजी विभाग और संस्थान के लिए गौरव का विषय है। रेडियोलॉजी विभाग के सदस्य प्रो. डॉ. नरवीर चौहान, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. लोकेश राणा और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वरुण बंसल ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता विभाग के उच्च शैक्षणिक मानकों और मार्गदर्शन का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर एम्स के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) दलजीत सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल हमारे छात्रों की मेहनत और समर्पण को दर्शाती है, बल्कि हमारे संकाय की गुणवत्ता और नेतृत्व का भी प्रमाण है। एम्स बिलासपुर लगातार ऐसे ही अवसर उपलब्ध कराता रहेगा, जिससे छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर संस्थान का परचम लहराते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें