शाहतलाई में सुंडी रोग के कारण खराब हुइ फसल।
- फोटो : BILASPUR
शाहतलाई (बिलासपुर)। सुंडी कीट रोग ने मक्की की फसल 50 फीसदी तक बरबाद कर दी है। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने सरकार से मुआवजा देने की मांग उठाई है।
जिले में 65 हजार किसान परिवार मक्की और गेहूं की खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। लेकिन मक्की की फसल को सुंडीं कीट रोग लग गया है। इससे किसान चिंतित हैं।
किसानों का कहना है कि मक्की की फसल को तैयार करने के लिए कीटनाशक, मजदूरी और खाद पर भारी भरकम राशि खर्च की है। लेकिन सुंडी नामक रोग ने मक्की की फसल को 50 फीसदी तक खराब कर दिया है। इससे आर्थिक संकट पैदा हो गया है। किसानों वीरी सिंह वर्मा, मनसा राम, कर्म चंद, देवराज, पवन, अमर चंद, ज्ञान चंद प्रकाश चंद, कुलदीप चंद, प्रेम चंद, जगदीश चंद ने बताया कि इस बार मक्की की फसल की बिजाई समय पर कर दी थी। अच्छी पैदावार होने की उम्मीद थी। लेकिन सुंडी नामक रोग ने फसल को नुकसान पहुंचाया है। किसानों ने सरकार से गुहार लगाई है कि किसानों को हुए फसल के नुकसान का मुआवजा दिया जाए। ताकि किसानों की आर्थिक दशा में सुधार हो सके।
बाक्स
कृषि विशेषज्ञों की टीम करेगी फसल की जांच : डॉ. अशोक
झंडूता के कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि बुधवार को कृषि विशेषज्ञों की टीम मौके पर जाकर किसानों की फसल की जांच करेगी। किसानों को दवाई भी दी जाएगी।