फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रदेश सरकार के खिलाफ एबीवीपी का विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता कॉलेज के प्राचार्य के माध्यम से शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं करवा पा रही सरकार : आयुष





संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने झंडूता महाविद्यालय में प्रदेश सरकार के शिक्षा विरोधी निर्णयों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


एबीवीपी बिलासपुर इकाई की कार्यकारिणी के सदस्य आयुष भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय में अभी तक स्थायी कुलपति की नियुक्ति प्रदेश सरकार नहीं करवा पा रही है। परीक्षा परिणाम में अनेकों अनियमितताएं सामने आ रही हैं। प्रदेश में छात्र संघ चुनाव काफी लंबे समय से बंद हैं, जिस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश के अंदर आज भी ऐसे शिक्षण संस्थान हैं जहां मूलभूत सुविधाओं और भवन की कमी है। पर्यटन विलेज के नाम पर प्रदेश सरकार की ओर से कृषि विश्वविद्यालय की 112 हेक्टेयर भूमि को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान सरकार निरंतर छात्र विरोधी निर्णय लेने से बाज नहीं आ रही है। इसके अलावा खनन माफियाओं, नशा माफिया और गुंडागर्दी को संरक्षण दिया जा रहा है। इन सभी मुद्दों को लेकर विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन कर अपने आंदोलन की शुरुआत की है। प्राचार्य के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा गया। इसके बाद अब विद्यार्थी परिषद हस्ताक्षर अभियान चलाएगा। फिर सांकेतिक भूख हड़ताल के माध्यम से सरकार को जगाने का प्रयास करेंगे और जिला स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें