बिलासपुर। सामान्य वर्ग संयुक्त मंच बिलासपुर की बैठक रविवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर बिलासपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता सामान्य वर्ग संयुक्त मंच बिलासपुर के संयोजक विजय चंदेल ने की। संदीप कुमार गर्ग ने बैठक का संचालन किया।
विजय चंदेल ने कहा कि अगर सरकार प्रदेश के 70 प्रतिशत आबादी वाले सामान्य वर्ग के हितों की अनदेखी कर रही है। अगर 20 अप्रैल से पहले सवर्ण आयोग का गठन नहीं किया तो जिले से सामान्य वर्ग का हर एक परिवार 20 अप्रैल को शिमला में सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के साथ धरना-प्रदर्शन करेगा। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। योगेश ठाकुर ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर एक पत्र मुख्यमंत्री के नाम मुहिम चलाई गई है, जिसमें हर एक परिवार भाग लेना सुनिश्चित करे। बैठक में विशाल ठाकुर, राजेश मिश्र, रश्मि महाजन व सुरेद्र गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर जयंत टंडन, पूर्व प्रधान बामंटा सीमा चंदेल, पार्वती टंडन, चेतना, किरण, रामप्यारी, रचना, रीना, सुषमा, मोनिका ठाकुर, संजय चंदेल, भूपेश चंदेल आदि उपस्थित रहे।