फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का धरना-प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बलोह के गांव संगास्वी-2 में शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई भी नुमाइंदा इनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक जेआर कटवाल को भी इस मसले को लेकर अवगत करवाया है। लोगों को उम्मीद है कि विधायक कटवाल शराब ठेका बंद करवाने को लेकर उचित कदम उठाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि आबकारी एवं कराधान विभाग ने उचित कदम नहीं उठाए तो आने वाले दिनों में चक्का जाम करने का भी निर्णय भी आम सहमति से लिया जा सकता है। ग्राम पंचायत बलोह की प्रधान संगीता देवी ने कहा कि लोग शराब ठेके का विरोध कर रहे हैं। विधायक जेआर कटवाल, उपायुक्त पंकज राय, आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी संजय कुमार, एसडीएम झंडूता को भी अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें