फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

Mon, 01 Aug 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर सोमवार को नशा भगाओ, बिलासपुर बचाओ अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया। समाज सेविका बिजली महंत की अगुवाई में हुई इस रैली में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एक मंच पर एकत्रित होकर नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


रैली में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।  रैली में तिरंगा हाथ में लेकर संस्थाओं ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की। रैली श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से लेकर चेतना चौक तक निकाली गई।

रैली के माध्यम से एकता का संदेश भी समाज में दिया गया। ताकि सभी धर्मों के लोग एक साथ मिलकर नशे के खिलाफ आवाज बुलंद कर सकें। चेतना चौक पर सदर विधायक बंबर ठाकुर ने समाज सेविका बिजली महंत को टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने इस अभियान की मकर प्रशंसा की।
विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए समाज सेविका बिजली महंत ने कहा कि आज युवा पीढ़ी नशे के गिरफ्त में फंसती जा रही है। इसके खिलाफ यह अभियान चलाया गया है, जोकि भविष्य में भी जारी रहेगा।

उन्होंने सभी धर्मों के लोगों को एकजुट होकर नशे खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, प्रगति समाज सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील शर्मा, बेटियां फाउंडेशन की प्रदेशाध्यक्ष सीमा सांख्यान, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष तुषार डोगरा, रेनबो क्लब के प्रधान ईशान अख्तर, अधिवक्ता प्रवेश चंदेल, पतंजलि संस्था से रमेश और वाल्मीकि समुदाय से अशोक कुमार, साईं हॉस्टल कोच और खिलाड़ियों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें