फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बंद घरों के बाद कबाड़ी की दुकानों को निशाना बनाने लगे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंगल में कबाड़ी की दुकान से करीब 30 क्विंटल लोहा चोरी
विज्ञापन

सदर थाना में शिकायत पर मामला दर्ज, जांच शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बंद घरों के बाद अब कबाड़ी की दुकानों को भी चोरों और नशेड़ियों ने निशाना बनाना शुरू कर दिया है। सुंगल में चारों ने कबाड़ी की दुकान से करीब 30 क्विंटल लोहा चोरी कर लिया है। मामले की शिकायत सदर थाना दी गई है।
विज्ञापन

शिकायत में विशाल कौशल निवासी औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर ने बताया है कि पलैणीघाट सुंगल में कबाड़ की दुकान करता हूं । दुकान के बाहर उसने पुरानी गाड़ियों के कलपुर्जे और पुरानी बॉडी रखी हुई थी। पिछले कई दिनों से लगातार दुकान से सामान चोरी हो रहा है। अब तक करीब 30 क्विंटल लोहे का सामान चोरी हो चुका है। बता दें कि शहर के आसपास पिछले कुछ समय लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। हाल ही में चोरों ने करीब आधा दर्जन बंद पड़े घरों में सेंध लगाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। इसके अलावा रेल लाइन के निर्माण साइट से भी लाखों रुपये का लोहा चोरी कर लिया। हालांकि पुलिस ने चारों को गिरफ्तार भी किया है, लेकिन फिर भी चोरी की वारदातों पर लगाम नहीं लग पा रही है। पुलिस के अनुसार इन चोरी की वारदातों को चिट्टे जैसे लत में पड़ चुके युवक भी अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि कबाड़ी की दुकान में हुई चोरी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें