फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चार दिन के धरने के बाद भाजपा ने शुरू किया क्रमिक अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं में कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर कार्रवाई न होने का आरोप
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर आमरण अनशन की दी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर कार्रवाई न होने के आरोपों को लेकर घुमारवीं में चल रहा आंदोलन मंगलवार को अगले चरण में पहुंच गया। चार दिन तक घुमारवीं पुलिस थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन करने के बाद भाजपा ने अब क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई नहीं की गई तो क्रमिक अनशन के बाद आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

क्रमिक अनशन के पहले दिन भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण चंदेल और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने अनशन स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं का समर्थन किया। इस दौरान घुमारवीं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राकेश कुमार पिंकू, जिला युवा मोर्चा आईटी संयोजक सौरभ ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुश चंदेल, सचिन कुमार और जयपाल शर्मा अनशन पर बैठे। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर निष्पक्ष और नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कानून सभी के लिए समान है तो शिकायतों पर कार्रवाई में भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाती है, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण चंदेल ने भी प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन से सभी शिकायतों पर निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्रमिक अनशन आंदोलन का अगला चरण है और मांगें पूरी नहीं होने पर इसे आमरण अनशन तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें