फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जनवरी से शुरू होगा वयस्क टीबी टीकाकरण अभियान

Fri, 15 Dec 2023 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुराने टीबी रोगी, धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों को लगेगा टीका
विज्ञापन

- विभाग अभियान की तैयारियों को दे रहा अंतिम रूप

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में वयस्क टीबी टीकाकरण अभियान जनवरी से शुरू होगा। इस संबंध में चार स्वास्थ्य खंडों में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की गईं। इनकी अध्यक्षता जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परविंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मेधा शर्मा, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. मोहिंदर सिंह ने की।
डॉ. परविंद्र सिंह ने बताया कि इस टीकाकरण के लिए पिछले 5 साल के टीबी रोगी, 3 साल से टीबी रोगी के संपर्क में आए व्यक्ति, अत्यंत दुबले-पतले व्यक्ति, पूर्व में या वर्तमान में धूम्रपान करने वाले व्यक्ति, मधुमेह रोग से पीड़ित व्यक्ति और 60 साल से अधिक आयु के व्यक्ति पात्र होंगे। 18 वर्ष से कम आयु वाले बच्चे, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति, गर्भावस्था और स्तनपान करवाने वाली महिलाएं, टीबी का उपचार ले रहे लोग, एचआईवी, कैंसर जैसी बीमारियों की दवा लेने वाले व्यक्ति, बीसीजी या किसी टीके के प्रति गंभीर रिएक्शन वाले, एचआईवी संक्रमण के उच्च जोखिम वाले लोग जैसे समलैंगिक, सेक्स वर्कर, ट्रांसजेंडर, इंजेक्शन से नशा लेने वाले और जिन्हें पिछले तीन माह में खून चढ़ाया गया हो वह इस टीकाकरण के लिए पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें