फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीए, बीसीए, बीटीटीएम और बायोटेक के लिए बिलासपुर कॉलेज ने 20 जुलाई तक बढ़ाई तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर ने बीबीए, बीसीए, बीटीटीएम और बीएससी बायोटेक कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन तिथि को बढ़ा दिया है। अब इच्छुक विद्यार्थी 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इन कोर्सों में प्रवेश के लिए जमा दो की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे। कॉलेज प्रार्चाय प्रो. नीना वासुदेवा ने कहा कि सत्र 2022-23 में प्रवेश प्रक्रिया के लिए 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे, लेकिन अब आवेदन की तारीख को 20 जुलाई तक कर दिया गया है। इस संबंध में कॉलेज की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध है। नए सत्र में बीबीए और बीसीए कोर्स में 60-60 सीटें, बीटीटीएम कोर्स के लिए 40 सीटें और बीएससी बायोटेक कोर्स में 30 सीटें भरी जाएंगी। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट 21 जुलाई को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें