फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले के सरकारी स्कूलों में आज से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्कूलों में स्थापित किए जाएंगे विशेष काउंटर
विज्ञापन

-10 अप्रैल तक बिना लेट फीस के विद्यार्थी ले सकेंगे दाखिला

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में शुक्रवार से प्रवेश प्रक्रिया से शुरू होगी। दाखिले के लिए स्कूलों मेें विशेष काउंटर स्थापित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को 10 अप्रैल तक बिना लेट फीस के दाखिले दिए जाएंगे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की कक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला बिलासपुर, छात्रा पाठशाला बिलासपुर में विद्यार्थियों के लिए विशेष काउंटर स्थापित किए जाएंगे। इन काउंटरों पर अलग-अलग संकायों से संबंधित जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया को भी अध्यापक पूरी करने में मदद करेंगे। उधर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा यशपाल जस्टा ने बताया कि दाखिले से संबंधित सभी स्कूलों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। विद्यार्थियों की वर्दी स्कूल प्रबंधन ही तय करेगा। विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं शुरू होते ही उन्हें किताबें भी वितरित की जाएंगी। वहीं, 10 अप्रैल तक किन्हीं कारणों से प्रवेश नहीं ले सकने वाले विद्यार्थी इसके बाद लेट फीस के साथ दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें