फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लेहड़ी जंगल में नष्ट की 1200 लीटर लाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
- आबकारी विभाग और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य कराधान एवं आबकारी विभाग और कोट कहलूर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पंजाब सीमा के पास लेहड़ी जंगल में 1200 लीटर लाहन को नष्ट किया है। साथ ही मौके पर लगाई गई शराब की भट्टियों को भी तोड़ा गया है। हालांकि मौके से कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि लेहड़ी जंगल में अवैध रूप से शराब बनाने का धंधा चल रहा है। इस पर आबकारी विभाग ने कोट कहलूर पुलिस की सहायता मांगी। आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को जंगल में ऑपरेशन चलाया। इस दौरान ड्रमों में भरी लाहन 1200 लीटर लाहन बरामद हुई। साथ ही लाहन को तैयार करने के लिए भट्टियां भी लगाई गई थीं। भट्टियों को तोड़ दिया गया, जबकि लाहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें