फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासन अलर्ट

Wed, 13 May 2026 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
लखनपुर में आयोजित चुनावी रिहर्सल में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी। स्रोत: डीपीआरओ - फोटो : credit
विज्ञापन
मतदान कर्मियों का चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित
विज्ञापन

लखनपुर में दिया गया सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण
बैलेट पेपर से ऑनलाइन डाटा भरने तक दी गई विस्तृत जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पंचायती राज के सामान्य निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को लखनपुर स्थित आंबेडकर भवन में मतदान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए चुनावी पूर्वाभ्यास कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पंचायत चुनाव पर्यवेक्षक दीप्ति मंढ़ोत्रा विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी विजय कुमार, जिला अंकेक्षण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी प्रशिक्षण विश्वनाथ शर्मा ने मतदान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पंचायत चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तारपूर्वक बताईं। अधिकारियों ने बताया कि पंचायत चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए मतदान कर्मियों का प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से आयोजित इस पूर्वाभ्यास में मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को विस्तार से समझाया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतदान अधिकारियों को बैलेट पेपर की हैंडलिंग, बैलेट बॉक्स की सीलिंग, मतदान केंद्रों पर रखे जाने वाले चुनावी रिकॉर्ड तथा पंचायत चुनाव में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न प्रपत्रों को सही तरीके से भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके अलावा मतदाताओं द्वारा मतपत्र पर सही ढंग से मोहर लगाने की प्रक्रिया भी समझाई गई, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि या मतपत्र निरस्त होने जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता सूची के उपयोग, मतदान केंद्र पर मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने, मतदान से संबंधित ऑनलाइन डाटा भरने की प्रक्रिया के बारे में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि मतदान के दौरान चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में करीब 300 मतदान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने मतदान कर्मियों की शंकाओं का समाधान भी किया और चुनाव ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। प्रशासन की ओर से कहा गया कि पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं तथा मतदान कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें