फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अप्रोच रोड को मिली रफ्तार, झंडूता के चार पुलों के लिए मंजूर हुए 20 करोड़

Wed, 13 May 2026 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुद्दा उठाने के बाद केंद्र सरकार से मिली स्वीकृति
विज्ञापन

विधायक कटवाल ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं(बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में पूर्व भाजपा सरकार के समय निर्मित पुलों के अप्रोच रोड निर्माण को लेकर अब रास्ता साफ हो गया है। विधायक जीतराम कटवाल के प्रयासों से केंद्र सरकार की मदद से करीब 20 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने इन पुलों के अप्रोच रोड का मामला प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद अब निर्माण कार्य को गति मिलने जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को विधायक जीतराम कटवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ बाला-चंगर, बाला-देहलवीं, दुर्ग खड्ड तथा दसलेहड़ा-खमेहड़ाकलां पुलों के लिए प्रस्तावित अप्रोच रोड का स्थलीय मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। बता दें कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में कई पुलों के निर्माण कार्य शुरू करवाए गए थे। अधिकांश पुलों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अप्रोच रोड नहीं बनने के कारण लोगों को उनका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था। पिछले साढ़े तीन वर्षों में इन अप्रोच रोड के लिए बजट का प्रावधान नहीं हो पाया था। हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान विधायक जीतराम कटवाल ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया। इसके बाद केंद्र सरकार के सहयोग से करीब 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने से इन परियोजनाओं को नई गति मिली है। अप्रोच रोड बनने से क्षेत्र के कई गांवों की दूरियां कम होंगी और लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। कटवाल ने कहा कि विकास केवल पुल और सड़कें बनाने का नाम नहीं है, बल्कि उन्हें जनजीवन से जोड़ना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि पुल बन जाएं लेकिन लोगों के लिए वहां तक पहुंचने की सुविधा न हो तो ऐसे विकास का कोई अर्थ नहीं रह जाता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प की भावना तभी साकार होगी, जब गांवों तक विकास पहुंचेगा। उनकी प्राथमिकता हमेशा ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने की रही है। अप्रोच रोड बनने से बच्चों, किसानों, मरीजों समेत हर वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा और लोगों का जीवन अधिक सुगम बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें