फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आदित्य मेहरा हेड बॉय, हेड गर्ल बनी भावना गुप्ता

Wed, 20 May 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
आदित्य बिरला प​ब्लिक  स्कूल सराईंघाट में  छात्र-परिषद के नव निर्वाचित पदाधिकारी सामुहिक चित्र म
विज्ञापन
आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल में हुआ पदग्रहण समारोहनव निर्वाचित छात्र
विज्ञापन

-परिषद ने ली अनुशासन व नेतृत्व की शपथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

संवाद यूज एजेंसी
बिलासपुर। आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल सराईंघाट में मंगलवार को छात्र परिषद के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में पदग्रहण समारोह हुआ, जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ।
विज्ञापन

समारोह में मुख्यातिथि के रूप में बीपी साघु और विद्यालय प्रबंधक संजीव राजपूत ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी एवं अनुशासन के महत्व पर प्रेरक संदेश दिए। प्रधानाचार्या विभा गुप्ता ने नव निर्वाचित छात्र-परिषद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान हेड बॉय, आदित्य मेहरा, हेड गर्ल भावना गुप्ता सहित हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन, हिंदी एवं इंग्लिश संपादकों सहित कक्षा मॉनिटर्स को प्रतीक चिह्न और शपथ पत्र प्रदान कर औपचारिक रूप से दायित्व सौंपे गए। सभी पदाधिकारियों ने विद्यालय के नियमों का पालन करने और विद्यालय की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह की शोभा बढ़ाई। समापन अवसर पर हेड बॉय आदित्य मेहरा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र-परिषद पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी। कार्यक्रम में शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व एवं टीम भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें