फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। केमरी थाना क्षेत्र से एक युवक ने ईंट भट्ठे पर रहने वाली एक किशोरी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने और पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक श्रमिक की पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह समीप के गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करती है। ईट भट्टे पर ही जिला बरेली के थाना नवाबगंज के गांव इस्लामनगर बिजोरिया रोड गुलशन मस्जिद नाले के पास रहने वाला मोहम्मद आशिक पुत्र मोहम्मद ताहिर भी काम करता था। इस दौरान उसकी मोहम्मद आशिक से जान पहचान हो गई। आरोप है कि 13 जुलाई की रात आरोपी युवक उसकी 15 वर्षीय पुत्री का अपहरण कर ले गया। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। केमरी थाना प्रभारी राजीव कुमार गंगवार के अनुसार मुखबिर ने सोमवार की सुबह सूचना दी किशोरी का अपहरणकर्ता ग्राम रास डांडिया के तिराहे पर खड़ा हुआ है। वह कहीं बाहर भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर युवक ने स्वयं को मोहम्मद आशिक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें