फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दो युवकों पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- हमले के बाद तीन माह से लगातार चल रहा था फरार, पुलिस ने किया था भगौड़ा करार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत पनोह कस्बे में बीती 9 जुलाई को दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला हमलावर आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।
थाना घुमारवीं के अंतर्गत आने वाले पनोह कस्बे में नौ जुलाई को एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर के दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद व्यक्ति मौके से फरार हो गया था। हमलावर के खिलाफ घुमारवीं थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 तथा 323 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। लगातार तीन माह से पुलिस को चकमा देकर भाग रहे इस हमलावर को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। हमलावर इससे पहले भी पीड़ित परिवार के ऊपर दो बार हमला कर चुका था। तब भी इस परिवार को इंसाफ नहीं मिल पाया था। इसके कारण पुलिस पर भी काफी दबाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार विभाग दो-तीन टीमें लगातार इस हमलावर की तलाश में जुटी हुई थीं। पुलिस हर एंगल से इस पर केस पर काम कर रही थी। लेकिन जैसे ही पुलिस को उसके ठिकाने की जानकारी मिली तो दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस उप अधीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें