फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चिट्टा बरामदगी मामले में आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश-द्वितीय बिलासपुर की अदालत ने दी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं थाना क्षेत्र में 47.25 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में विशेष न्यायाधीश-द्वितीय बिलासपुर की अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी है। अदालत ने बरामद नशे की मात्रा व्यावसायिक मात्रा से कम होने और जांच पूरी होने के आधार पर यह फैसला सुनाया।
विज्ञापन

मामले के अनुसार एक अक्तूबर की रात पुलिस ने बलोह फोरलेन के पास मंदरीघाट संपर्क सड़क पर नाका लगाया था। इस दौरान कीरतपुर की ओर से आ रही टैक्सी को जांच के लिए रोका गया। टैक्सी की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति के बैग की तलाशी लेने पर पारदर्शी लिफाफे में 47.25 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस संबंध में दो अक्तूबर को घुमारवीं थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया था। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि जांच पूरी हो चुकी है और आरोपी को हिरासत में रखने की आवश्यकता नहीं है। वहीं, अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए गवाहों को प्रभावित करने और दोबारा नशे के कारोबार में शामिल होने की आशंका जताई। अदालत ने कहा कि चिट्टे की व्यावसायिक मात्रा 250 ग्राम निर्धारित है, जबकि इस मामले में बरामदगी इससे काफी कम है। इसलिए एनडीपीएस अधिनियम की धारा 37 की कठोर शर्तें लागू नहीं होती हैं। अदालत ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक जमानती पर रिहाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें