फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी महिला हत्याकांड : झारखंड से पकड़े गए गुड्डू-बंसी को बिलासपुर लाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आज अदालत में किया जाएगा पेश, मुख्य आरोपी महिला का पति गोविंद अब भी फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दनोह-कोसरियां गांव में प्रवासी महिला गुड़िया देवी की हत्या के मामले में झारखंड से पकड़े गए दो संदिग्धों को बिलासपुर पुलिस ट्रांजिट कार्रवाई पूरी कर वापस ले आई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुड्डू और बंसी के रूप में हुई है। दोनों को अब स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है।
पुलिस के अनुसार दोनों को झारखंड में दबिश देकर हिरासत में लिया गया था। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बिलासपुर लाया गया। मामले में अब उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी ताकि हत्या की साजिश और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा सकें। मामले का मुख्य आरोपी महिला का पति गोविंद अभी तक फरार है। पुलिस का कहना है कि वह अपने घर भी नहीं पहुंचा है और लगातार ठिकाने बदल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जांच के दौरान सामने आया है कि वारदात के बाद तीनों को साथ बस स्टैंड की ओर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। इसी आधार पर पुलिस ने गुड्डू और बंसी को पकड़ा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अदालत में पेशी के बाद रिमांड मिलने पर आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी। फोरेंसिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जानकारी के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि सदर थाना के अंतर्गत गांव दनोह-कोसरियां में एक प्रवासी महिला की निर्मम हत्या का मामला गत सोमवार को सामने आया था। महिला का शव किराये के मकान के साथ बने सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया था, जिसे ऊपर से सीमेंट लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया गया था। वारदात के बाद मृतका का पति और उसके दो देवर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें