फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों पर लोन लेने का आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की हरनोड़ा शाखा से 2010 में एलआईसी के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोन लेने के मामले में एक व्यक्ति को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया गया। आरोपी मार्च 2015 से गायब था। वहीं वर्ष 2020 में बैंक की शिकायत पर यह मुकदमा थाना में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस उप अधीक्षक राज कुमार ने बताया कि देवेंद्र पाल सिंह चौहान निवासी गांव व डाकघर धौणकोठी को विजिलेंस थाना बिलासपुर लाया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने वर्ष 2010 में हरनोड़ा शाखा से अपने नाम पर 11 लाख का लोन व बेटे के नाम 9 लाख 50 हजार का लोन लिया और बिना चुकाए ही फरार हो गया। इसके बाद से जांच एजेंसी आरोपी देवेंद्र कुमार की तलाश में थी। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें