फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माप में सटीकता से ही बनता है भरोसा : राहुल कुमार

Wed, 20 May 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
जेएनवी कोठीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते उपायुक्त। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
विश्व मेट्रोलॉजी दिवस पर कोठीपुरा नवोदय में विद्यार्थियों को दी माप विज्ञान की जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विश्व मेट्रोलॉजी दिवस पर मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में विधिक माप विज्ञान विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त राहुल कुमार ने की। इस दौरान विद्यार्थियों को माप विज्ञान के महत्व, उसकी वैज्ञानिक उपयोगिता और दैनिक जीवन में उसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि इस वर्ष विश्व मेट्रोलॉजी दिवस की थीम मापन नीति निर्माण में विश्वास का निर्माण रखी गई है। उन्होंने कहा कि माप-तौल प्रणाली हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माप की एकरूपता से व्यापार, विज्ञान, उद्योग और तकनीक को मजबूती मिलती है। सटीक मापन किसी भी नीति निर्माण, उपभोक्ता संरक्षण और वैज्ञानिक प्रगति की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। व्यापारियों और उपभोक्ताओं से विधिक माप विज्ञान से जुड़े नियमों का पालन करने और किसी भी अनियमितता की सूचना विभाग को देने का आग्रह भी किया। सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान विभाग प्रवीण सियुता ने बताया कि विश्व मेट्रोलॉजी दिवस प्रतिवर्ष 20 मई को वर्ष 1875 में पेरिस में हुए मीटर कन्वेंशन की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि माप विज्ञान का उपयोग डिब्बाबंद वस्तुओं की मात्रा, भूमि मापन, पेट्रोल-डीजल, दूध, आभूषणों की शुद्धता, स्वास्थ्य जांच और वैज्ञानिक अनुसंधान सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि विभाग ने 55,381 इकाइयों का सत्यापन कर 1.62 करोड़ रुपये से अधिक शुल्क संग्रहित किया। वहीं 3,841 निरीक्षणों के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 172 मामलों में 10.78 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। कार्यक्रम में विधिक माप विज्ञान विषय पर क्विज और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। पेंटिंग प्रतियोगिता में रिधि ने पहला, सृष्टि नड्डा ने दूसरा और रक्षिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार ऋषित, आन्या और अक्षिता ठाकुर को दिए गए। कक्षा छठी के विद्यार्थियों सुरम्या, आर्यन, प्राची और अश्मीना की पेंटिंग्स को भी सराहा गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कटोच, अध्यापकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें