घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं एसडीएम कार्यालय के पास मंगलवार रात को बाइक और कार की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घुमारवीं थाने में मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घायल युवक की पहचान शशी कुमार पुत्र शिवराम गांव हटवाड़ के रूप में हुई है। युवक ने कहा कि वह अपने मोटरसाइकिल पर बद्दी से अपने घर हटवाड़ आ रहा था। रात को करीब 10:25 बजे जब एसडीएम कार्यालय से घुमारवीं बाजार की तरफ आ रहा था तो घुमारवीं बाजार की तरफ से एक कार आई और टक्कर मार दी। टांग तथा शरीर पर चोटें आई हैं।
घुमारवीं डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है।