स्वारघाट(बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शुक्रवार को वन विभाग के बैरियर के समीप बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसे उपचार के लिए पीजीआई रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार के सर पर गहरी चोटें आई हैं। घायल की पहचान सुखराज (50) निवासी खेड़ा डाकघर गेहड़वी तहसील झंडूता के रूप में हुई है।
इसे प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट में उपचार के बाद एफआरयू नालागढ़ रेफर किया गया। लेकिन यहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। सुखराज बाइक नंबर एचपी-24सी-0341 पर बिलासपुर से स्वारघाट जा रहा था। यहां ट्रक नंबर एचपी-62ए-0573 से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ने सड़क पर बेसुध पड़े बाइक सवार सुखराज को उठाकर पीएचसी स्वारघाट पहुंचाया। उधर, एएसपी बिलासपुर अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।