फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कोलकाता में हुई घटना पर एबीवीपी ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर महाविद्यालय इकाई ने बिलासपुर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र दोषियों को सजा नहीं मिली तो एबीवीपी बड़ा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारी सदस्य शिवांश ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हो रही शर्मसार घटनाओं के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं। आयुष भारद्वाज ने कहा कि भारत में स्त्री को देवी का रूप माना जाता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस घटना की निंदा करता है। इस मौके पर हमीरपुर विभाग के पूर्व विभाग संयोजक गुरप्रीत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें