फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जेएनवी कोठीपुरा की आरुषि सिंह ने 96.4 अंकों के साथ जिले में किया टॉप

Wed, 13 May 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
गीता जेएनवी कोठीपुरा 95.2 प्रतिशत मानविकी संकाय
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में बिलासपुर के स्कूलों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बिलासपुर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा की छात्रा आरुषि सिंह ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है, बल्कि जिले में टॉप किया है, जबकि विज्ञान संकाय में श्रेयांश गौतम ने 94.6 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया है। वहीं डीएवी स्कूल बरमाणा और बिलासपुर के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। परिणाम घोषित होते ही स्कूलों में खुशी और जश्न का माहौल देखने को मिला।
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा का सीबीएसई 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस वर्ष बेहद उत्कृष्ट रहा। विद्यालय की छात्रा आरुषि सिंह ने 482 अंक प्राप्त कर 96.4 प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया। गीता ने 476 अंक लेकर 95.2 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि वंशिका धीमान ने 475 अंक हासिल कर 95 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।चंदन, सपना और काशिश ने 470-470 अंक लेकर संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया। तीनों विद्यार्थियों ने 94 प्रतिशत अंक अर्जित किए। तनु ने 468 अंक प्राप्त कर 93.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। सारिका ठाकुर ने 462 अंक लेकर 92.4 प्रतिशत अंक अर्जित किए, जबकि नमन और मनप्रीत सिंह ने 459-459 अंक लेकर 91.8 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से सातवां स्थान प्राप्त किया। पायल शर्मा ने 450 अंक लेकर 90 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के विज्ञान संकाय में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा। श्रेयांश गौतम ने 473 अंक लेकर 94.6 प्रतिशत के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। ध्रुव चंदेल ने 462 अंक लेकर 92.4 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि रोहित गौतम ने 448 अंक लेकर 89.6 प्रतिशत अंक अर्जित किए। रवि शंकर ने 446 अंक लेकर 89.2 प्रतिशत तथा संस्कृति सलारिया ने 437 अंक लेकर 87.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य राकेश कटोच ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। डीएवी पब्लिक स्कूल बरमाणा ने भी सीबीएसई 12वीं परीक्षा में शानदार परिणाम दर्ज किए हैं। विज्ञान संकाय (मेडिकल) में वेदांशी ठाकुर ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। नंदिनी ठाकुर 92 प्रतिशत तथा श्रुति कपिल 83.2 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। मानविकी संकाय में अजय कुमार ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। आस्था चंदेल ने 90.8 प्रतिशत और वंशिका गुप्ता ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वाणिज्य संकाय में कार्तिक भारद्वाज 92 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल रहे। सूर्यांश धीमान ने 89.4 प्रतिशत तथा दिव्यांश ठाकुर ने 82.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। विज्ञान संकाय (नॉन-मेडिकल) में आयुष शर्मा ने 88.8 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। भूमिका गुप्ता ने 84.8 प्रतिशत तथा चेतना गौतम ने 84.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर का परीक्षा परिणाम भी सराहनीय रहा। विद्यालय की छात्रा अमूल्या ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में भावना ने 91.8 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि वाणिज्य संकाय में विरोनिका ने 88.6 प्रतिशत अंक अर्जित किए। विद्यालय के कुल 66 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी, जिनमें से चार विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं 18 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक तथा 29 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका वात्स्यायन ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम सामूहिक मेहनत और समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

गीता जेएनवी कोठीपुरा 95.2 प्रतिशत मानविकी संकाय

गीता जेएनवी कोठीपुरा 95.2 प्रतिशत मानविकी संकाय

गीता जेएनवी कोठीपुरा 95.2 प्रतिशत मानविकी संकाय

गीता जेएनवी कोठीपुरा 95.2 प्रतिशत मानविकी संकाय

गीता जेएनवी कोठीपुरा 95.2 प्रतिशत मानविकी संकाय

गीता जेएनवी कोठीपुरा 95.2 प्रतिशत मानविकी संकाय

गीता जेएनवी कोठीपुरा 95.2 प्रतिशत मानविकी संकाय

गीता जेएनवी कोठीपुरा 95.2 प्रतिशत मानविकी संकाय

गीता जेएनवी कोठीपुरा 95.2 प्रतिशत मानविकी संकाय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें