फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मंडी भराड़ी में ट्रक से 150 पेटी बीयर बरामद

Wed, 13 May 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
मंडी भराड़ी के पास पकड़ी बीयर की पेटी से भरी गाड़ी और नीचे बैठा गाड़ी चालक। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
पंचायत और नगर निकाय चुनावों के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

पुलिस ने चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पंचायत और नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने बुधवार तड़के मंडी भराड़ी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 150 पेटी बीयर बरामद की है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चुनावी माहौल के बीच इस कार्रवाई को पुलिस की सतर्कता और अवैध शराब तस्करी पर शिकंजा कसने की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पंचायत और नगर निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिलेभर में पुलिस की ओर से लगातार नाकाबंदी, गश्त और वाहनों की जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत बुधवार तड़के सदर थाना पुलिस की टीम मंडी भराड़ी क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान जबली के पास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कीरतपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश पराशर ने पुलिस टीम के साथ तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में नाकाबंदी तेज कर दी। कुछ ही देर बाद संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान ट्रक से 150 पेटी बीयर बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही शराब की खेप को कब्जे में लेकर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान पवन कुमार (33) निवासी गांव रानी कोटला, तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार चालक शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चुनावी समय में अवैध शराब, नकदी और अन्य प्रलोभन सामग्री की आवाजाही रोकने के लिए जिले में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और रात के समय भी विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मंडी भराड़ी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान ट्रक से 150 पेटी बीयर बरामद की गई है। आरोपी चालक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले की सीमा पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें